जौनपुर सिटी : बाढ़ पीडि़तों के साथ जिम्मेदारी से खड़ी है कांग्रेस : नदीम जावेद

जौनपुर। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नदीम जावेद के जौनपुर के सुक्खीपुर स्थित जनसम्पर्क कार्यालय पर केरल बाढ़ में मृतक लोगों की आत्मा की शांति के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद ने कहा कि केरल की घटना ह्मदय विदारक है। सैकड़ों से अधिक लोगों का परिवार उजड़ गया। हजारों लोग बेघर हो गए। इस आपदा ने केरल के लोगों का अमन चौन सबकुछ छीन लिया है। हम सभी लोग ऊपर वाले से प्रार्थना करते हैं कि केरल के हालात जल्द से जल्द ठीक हों। दुख की इस घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार एक साथ खड़ा है हम हर संभव मदद के लिए केरल के लोगों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े हैं उन्होंने मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के देश भर के सांसदों, विधायकों से अपील की है सभी सांसद एवं विधायक अपनी एक-एक महीने की सैलरी केरल के बाढ़ पीडि़तों तक पहुंचायें। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, फैसल हसन तबरेज, ऋषिकेश सिंह, मुफ्ती हासिम मेहंदी, बंटी सिंह, अफजाल अहमद, शिबली अहमद, अबूजर शेख सभासद, अनुराग राय, सिद्धार्थ साहू, पवन पटेल, गुरु गोपाल सिंह, सद्दाम समसाद, धर्मेंद्र चौहान, कार्तिक सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534