बख्शा : महिला ने सड़क पर दी बच्चे का जन्म, विलम्ब से पहुँची एम्बुलेंस

बख्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के पुरामोहब्बत गांव में शुक्रवार की सुबह महिला ने सड़क पर ही बच्चे का जन्म दिया। ऐसा एम्बुलेंस के विलम्ब से पहुँचने के कारण हुआ। उक्त गांव निवासी विनोद विश्वकर्मा की पत्नी कंचन को शुक्रवार की भोर में प्रसव पीड़ा हुई तो परिवारवालों ने 108 नम्बर पर कॉल किया। बताते हैं कि एम्बुलेंस को पहुँचने में देरी पर परिवार वाले कंचन को किसी तरह सड़क तक ले आये लेकिन घण्टा भर से अधिक समय बीत जाने के बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुंची तो महिला का दर्द और बढ़ गया। आस पड़ोस की महिलाओं के सहयोग से उक्त महिला ने शिशु का जन्म दिया हालांकि उसके बाद पहुंची एम्बुलेंस जच्चा-बच्चा को बख्शा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई।
  
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534