Adsense

सिंगरामऊ : थल सेना के जवान का शव पहुंचा घर, मचा कोहराम

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के इनामीपुर गांव निवासी थल सेना के जवान राजीव तिवारी (38) पुत्र राम पाल तिवारी का शव शनिवार की रात गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। सैकड़ों ग्रामीणों, क्षेत्रीय लोगों, लोगों की भीड़ जवान के दरवाजे पर उमड़ पड़ी। राजीव तिवारी थलसेना में पंजाब के कपूरथला में तैनात थे। वहां वह अपनी पत्नी बबली और दो बेटे के साथ प्राइवेट कमरे में निवास करते थे। गत गुरुवार की सुबह उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ जहां रेजीमेंट के साथियों ने उसे मिलेट्री अस्पताल पहुंचाया चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सैन्य अधिकारियों ने इसकी सूचना उसकी पत्नी बबली, पिता राम पाल को दिये परिवारीजनों के पहुंचने पर उनके साथ शव लेकर रेजीमेंट के जवान एंबुलेंस से घर पहुंचे। शव के गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। राजीव दो भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पत्नी बबली व मां का रो-रोकर हाल बेहाल है और वे बेहोश हो जा रही हैं। घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। शव का अंतिम संस्कार गोमती नदी के पिलकिछा घाट पर किया गया मुखाग्नि उनके पिता राम पाल ने दी।

  

Post a Comment

0 Comments