खेतासराय : आधे से अधिक यौन शोषण निकट के रिश्तेदारों द्वारा होता है : लोकेश वरूण

सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली में लीगल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन
खेतासराय, जौनपुर। हम लोग अज्ञानतावश बहुत सी बुरी आदतें पाल लेते हैं और हम नहीं समझ पाते की यह अपराध है। बात—बात में गाली देना और जान से मारने की धमकी देना इसके उदाहरण हैं। यह बातें क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली में लीगल लिटरेसी क्लब के उद्घाटन के बाद आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सिविल जज लोकेश वरुण ने कही।
श्री वरुण ने कहा कि हमारे समाज में आधे से अधिक यौन उत्पीड़न नज़दीकी रिश्तेदारों द्वारा किया जाता है। बच्चे संकोचवश विरोध नहीं करते। इन अपराधों को रोकने के लिए बालकों और किशोरों में विधिक जागरूकता ज़रूरी है। उपजिलाधिकारी शाहगंज राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि    विद्यालयों में शारीरिक दण्ड वर्जित है। छात्र सकरात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करें तभी उन्हें सफलता मिलेगी। बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय ने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु का जो भी है उसे कानून की नज़र में बालक माना गया है। उसे जीने का अधिकार, संरक्षण का अधिकार, सहभागिता का अधिकार, विकास का अधिकार का है। कानून के अनुसार उसे यह सभी अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने छात्रों को गुड टच और बैड टच के बारे में सावधान किया। रानी डॉ. अंजू सिंह ने विद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने और विधिक जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। इसके पूर्व कार्यक्रम का आरम्भ सरस्वती वंदना  स्वागत गीत द्वारा किया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्रों को डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। सलमान फ्रेंड्स ग्रुप ने बाल मजदूरी आकर्षक नुक्कड़नाटक प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन नोडल अधिकारी डॉ. कमलेंद्र त्रिपाठी ने किया। सर्वोदय इंटर कालेज के प्रबंधक उमादत्त मिश्र ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। मुख्य रूप से     वसुदेव तपेश्वरी कालेज की प्रिंसिपल सुनीता मिश्र, आदर्श भारती महाविद्यालय के प्राचार्य विनय सिंह, विभा पांडेय, सफिया खान, प्रीति सिंह, एनसीसी कैडेट राजेश यादव, विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534