Adsense

मुंगराबादशाहपुर : विजय अध्यक्ष व गंगा प्रसाद मंत्री चुने गए

जौनपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद बादशाहपुर डिपो का चुनाव ज्ञानबहादुर सिंह व रमजान अली के देख-रेख में हुआ। 90 मतों में 83 मत पड़े जिसमें शाखा अध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार सरोज को 65 मत एवं सच्चिदानंद यादव को 18 मत मिले शाखा मंत्री पद के लिए गंगा प्रसाद दुबे को 42 मत एवं महेंद्र कनौजिया को 41 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार शाखा अध्यक्ष पद के लिए विजय कुमार सरोज अपने प्रतिद्वंदी सच्चिदानंद यादव से 47 मतों विजयी घोषित हुए एवं मंत्री पद पर गंगा प्रसाद दुबे अपने प्रतिद्वंद्वी से एक मत से विजयी घोषित हुए कोषाध्यक्ष पद पर जगदीश मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए। विजय कुमार सरोज साथी कर्मचारियों के बीच अत्यधिक लोकप्रिय होने के कारण शाखा अध्यक्ष पद पर पिछले 21 वर्ष से लगातार निर्वाचित होते आये है।

  

Post a Comment

0 Comments