खेतासराय : गृह कलह से तंग रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी ने लगाया फांसी

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के मानी कलां ग्यासपुर नोनारी निवासी मेवालाल प्रजापति (62) शनिवार की रात गृह कलह से तंग आकर घर से 200 मीटर दूर नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंसी लगाकर अपनी इह लीला समाप्त कर लिया।
मेवालाल अपने ससुराल ग्यासपुर नोनारी में रहते थे। दो रोज़ पूर्व घर से नाराज होकर अपने मूल घर चकिया चले गए थे। शनिवार की रात्रि में ग्यासपुर नोनारी आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह गांव की औरतों ने देखा मेवालाल पेड़ पर फांसी लगा लिया है घरवालों को सूचित किया। घर के लोग रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच दृश्य देखकर सन्न रह गये। यह घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मृतक के पांच लड़का बंसधारी, गिरधारी, रामधारी, प्रकाश और जगदीश प्रजापति हैं। मौके पर जगदीश मौजूद थे। बाकी सभी भाई बाहर रहते हैं। घटना की सूचना डायल 100 को दिया गया। तत्काल डायल 100 पुलिस और थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर गाँव वालों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। आवश्यक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से क्षेत्र में तरह—तरह की चर्चा है।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534