महराजगंज : असलहे के बल पर दिनदहाड़े 80 हजार की छिनैती

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रामनगर उपधान से समूह का पैसा कलेक्शन करके बाइक से वापस लौट रहे वैदिक फायनेंस समूह के फील्डवर्कर को महराजगंज के लमहन के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहे के बल पर 80 हजार रुपया लूट लिया। इस मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी।
बताते हैं कि गोपीगंज भदोही के निवासी उदय प्रताप बिंद वैदिक फायनेंस समूह में फील्डवर्कर का काम करते हैं। बुधवार को क्षेत्र के रामनगर से समूह का पैसा कलेक्शन करके बदलापुर जा रहे थे। जैसे ही वह दोपहर डेढ़ बजे लमहन पुल के पास पहुंचे तभी सुजानगंज की तरफ से बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रोक दिया और फील्डवर्कर का बैग छीनने लगे, विरोध करने पर असलहा सटाकर बैग छीनकर बदलापुर की ओर भाग निकले। पीडि़त ने बताया कि बैग में कलेक्शन का 80 हजार रुपया था। मौके पर पीडि़त ने 100 नम्बर पर सूचना दी। इस मौके पर थानाध्यक्ष महराजगंज निशात जमा खां फोर्स के साथ पहुंचकर मामले की जांच में जुटे।

  
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534