सिकरारा : कर्मों से होती है व्यक्ति की पहचान : रमापति राम

सिकरारा, जौनपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि ब्यक्ति की पहचान उसके कर्मो से होती है। पिता की पुण्यतिथि पर किसानों को पौधा देकर सम्मानित करना पुनीत कार्य है।  हर ब्लाक में मृदा परीक्षण केन्द्र खोले जाय। किसान मिट्टी की जांच कराने के बाद खेती करेगे तो इससे न सिर्फ किसानों की आय कई गुना बढ़ जाएगी बल्कि यह किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। 

उक्त बातें वे रविवार को पाण्डेयपुर गांव में स्वर्गीय सभापति राजकिशोर पाण्डेय की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित किसान गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पद से ब्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। इस कृषि प्रधान देश की 70 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। कहा कि लोग गांव में रहे या शहर में सभी के जीने का आधार भोज्य पदार्थ किसान ही पैदा करता है। आज भारत अन्न के मामले में आत्म निर्भर है। हमारा देश आयात की जगह निर्यात कर रहा है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक समय ऐसा था कि कड़ी मेहनत के बावजूद भी उत्पादन कम होता था। लेकिन आज परिस्थितियां बदली है। छोटा किसान हो या बड़ा किसान सबके पास खाने भर का अनाज है। कहा कि किसानी के साथ- साथ लोग पौधरोपण भी करे और पशुपालन कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करे। पिता की पुण्यतिथि पर किसान गोष्ठी का आयोजन कर उनके पुत्रों ने न सिर्फ एक मिशाल पेश किया बल्कि अन्य के लिए प्रेरणा भी बन गए।

विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य विद्या सागर सोनकर ने कहा कि देश के किसानों को उनके उपज की लागत का डेढ़ गुना मूल्य उनको अवश्य मिले। इसी को ध्यान में रखकर सरकार ने फसलों का समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय कैसे दोगुनी हो इसके लिए सरकार निरन्तर प्रयासरत है।   

विशिष्ट अतिथि पूर्व कबीना मंत्री व मल्हनी के विधायक पारसनाथ यादव ने कहा कि देश की तरक्की का रास्ता खेत व खलिहानों से होकर गुजरता है। अगर किसानों को ईमानदारी से उनके उपज की लागत का सही ढंग से मूल्य मिल जाय तो हिन्दुस्तान आज दुनियां का सबसे मजबूत देश होता। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि इस कृषि प्रधान देश के किसान निरीह व मजबूर बनकर रह गए हैं। आस्था के इस देश मे पिता की पुण्यतिथि पर चौबीस घण्टा यथार्थ गीता का पाठ कराया तो दूसरी तरफ किसानों को सम्मानित कर पौधा वितरित कर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि दी।

विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि पिता की पुण्यतिथि पर उनके बच्चों द्वारा किसानों को सम्मानित करने के साथ पौधा वितरित करके बहुत ही पुनीत कार्य किया है। 

बदलापुर के विधायक रमेश मिश्र ने कहा कि देश व प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई तब से सबसे अधिक किसान लाभान्वित हुए। भाजपा सरकार में छत्तीस हजार करोण किसानों की कर्जमाफी की गई। खाद- बीज के लिए अब न तो सोसाइटियों पर लम्बी लाइनें लगती है और न ही किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही है। 

प्रारम्भ में अतिथियों ने स्व. सभापति राजकिशोर पाण्डेय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के आयोजक मुकेश सभापति पाण्डेय एडवोकेट व संजय सभापति पाण्डेय परिजनों के साथ अतिथियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम व यथार्थ गीता भेंट किया। गोष्ठी में क्षेत्र के विभिन्न गांव से आये हुए पांच सौ किसानों को पौधा व यथार्थ गीता वितरित किया गया। 

वक्ताओं में अजोशी महाबीर धाम के सेवक गोरखनाथ मिश्र, शिक्षक नेता राकेश सिंह, कृषि बैज्ञानिक राजेन्द्र मिश्र, जलालपुर के प्रमुख सन्दीप सिंह, संजय उपाध्याय, बी.डी. तिवारी, सुरेंद्र राय, शिव आसरे पाण्डेय( नन्हकई गुरु), अजय मिश्र, घनश्याम उपाध्याय, योगेश पाण्डेय, रोहित पाण्डेय, प्रभाकर पाण्डेय, सुनील सिंह, जगदीश मिश्र आदि प्रमुख रहे। 

संचालन राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित अवकाश प्राप्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय ने किया।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534