जौनपुर : जेसीरेट विंग ने आयोजित किया दुल्हन सजाओं प्रतियोगिता

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर की जेसीरेट विंग ने जेसी सेवा सप्ताह के अर्न्तगत जेसीरेट चेयरपर्सन दीपिका अग्रहरी की अध्यक्षता में नगर के पूर्वांचल होटल में  महिला दिवस के अवसर पर तीज महोत्सव एवं दुल्हन सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस आयोजन में सभी जेसीरेट दुल्हन की पोशाक में अत्यन्त आर्कषक लग रही थी। इस प्रतियोगिता में आकांक्षा त्रिपाठी ने प्रथम स्थान पाकर सबसे सुन्दर दुल्हन का खिताब अपने नाम किया। द्वितीय स्थान पर प्रीति जायसवाल रहीं एवं तृतीय स्थान स्वर्णिमा जायसवाल ने हासिल किया। सभी महिलाओं ने कुकींग के गुण मास्टर शेफ विजेता मोनिका सिंह से सीखें एवं तरह-तरह के व्यंजन बनाने की विद्या भी हासिल किया। इस अवसर पर पूनम जायसवाल, बन्दना गुप्ता, श्रद्धा जायसवाल, अनीता सेठ, शालिनी निगम, सुधा बैंकर, ज्योति श्रीवास्तव ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम निदेशक आकांक्षा त्रिपाठी एवं श्रद्धा जायसवाल ने सभी जेसीरेट को तीज की शुभकामनाएं दिया। सफल संचालन ज्योति जायसवाल ने किया जेसीरेट को-आर्डिनेटर ज्योति श्रीवास्तव ने सभी आगंतुको के प्रति आभार व्यक्त किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534