जौनपुर सिटी : भारत में शोध की गुणवत्ता बढ़ाना आवश्यक : डॉ. रामेश्वर दुबे

जौनपुर। नगर के टीडी कालेज के शिक्षक-शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को इमर्जिंग टे्रन्ड्स इन सोशल साइंस रिसर्च मेथड्स विषयक व्याख्यान का आयोजन हुआ।
इस मौके पर बतौर मुख्य वक्ता डॉ. रामेश्वर दुबे, एसोसिएट प्रोफेसर एण्ड रिसर्च हेड मांटपिलर बिजनेस स्कूल मांटपिलर फ्रांस ने कहा कि विश्व में बढ़ती हुई चुनौतियों के बीच हमें शोध की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रयासरत होना होगा। भारत के लोगों का विज्ञान एवं सामाजिक क्षेत्र में रिसर्च वर्क प्रतिष्ठित जनरलों में प्रकाशित होे रहे हैं लेकिन सोशल साइंस में अच्छे प्रकाशनों का बहुत अभाव है। 80 के दशक मंे हम अपनी तुलना कैम्ब्रिाज यूनिवर्सिटी से करते रहे लेकिन आज चाइना, मलेशिया, पाकिस्तान, थाइलैण्ड जैसे पड़ोसी देशों से करके आत्म संतुष्ट हो रहे है। किसी भी शोध पत्रों की महता उसके सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक उपयोग से होती है।


हिन्दी, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, चीनी, जापानी आदि भाषाओं में महारत रखने डॉ. दुबे ने शोधार्थियों को गूगल स्कालर आदि के माध्यम से भी भाषा एवं शोध विशेषज्ञता बढ़ाने पर बल दिया। शोध जर्नल में रिसर्च डिजाइन, डेटा एनालसिस आदि पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। नवयुवकों को आगे बढ़कर चुनौतियों को स्वीकार करना पड़ेगा। शोध कार्य में रिसर्च प्रश्न अत्यधिक महत्वपूर्ण होते है। शोध छात्रों को रिसर्च प्रारम्भ करने से पूर्व उस विषय का गहराई से अध्ययन एवं विभिन्न पहलुओं का पूर्व में जानकारी तथा विभिन्न जर्नलों में प्रकाशित होने वाले शोध पत्रों का अवलोकन अवश्य करना चाहिए। संयोजक डॉ. अजय कुमार दुबे ने इस प्रकार के व्याख्यानों को शोधार्थी एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया।
विभागाध्यक्ष डॉ. समर बहादुर सिंह ने शोध गतिविधियों में सोशल मीडिया के प्रभाव को रेखांकित किया। डॉ. सुधांशु सिन्हा ने शोध में परिकल्पना, उपकरण, विश्लेषण आदि कम्प्यूटर के साथ-साथ मानवीय दक्षता को बढ़ाने पर तथा विश्वसनीय एवं वैध उपकरण का प्रयोग पर बल दिया। डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. जय प्रकाश सिंह, डॉ. रीता सिंह, डॉ. श्रद्धा सिंह, डॉ. गीता सिंह आदि ने भी रिसर्च के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान दिया। व्याख्यान में महाविद्यालयों के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने महाविद्यालय में इस प्रकार के शैक्षिक गतिविधियों के निरन्तर आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त किया। स्वागत प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह एवं अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश सिंह ने किया। व्याख्यान में डॉ. डीआर सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. शिखा श्रीवास्तव, डॉ. गीता यादव, डॉ. शेखर सिंह, डॉ. प्रशांत त्रिवेदी, सीमान्त राय, वैभव सिंह, कुंवर शेखर आदि उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534