Jaunpur Live : भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मरीजों को फल वितरण किया

जौनपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वाधान में जिला चिकित्सालय जौनपुर में मरीजों को फल वितरण किया गया। फल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय के हाथों किया गया। उन्होंने कहा कि कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता दीनदयाल जी कहते थे कि अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के उत्थान से ही देश का उत्थान हो सकता है। जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने दीनदयाल जी के साी जीवन के बारे में चर्चा की।



अंत में मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने मोर्चा के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन मोर्चा के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल ने किया। जिला महामंत्री आनन्द्र निषाद एवं कोषाध्यक्ष मनोज साहू का फल वितरण में सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अरूण मौर्या, जिलामंत्री अशोक मौर्या, मीडिया प्रभारी यशवंत साहू, आशीष चौरसिया, अमरनाथ मोदनवाल, विष्णु सेठ, आलोक वैश्य, अखिलेश साहू, जगमेन्द्र निषाद, अखिलेश मौर्य, राजूदादा, कुलवन्त मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534