19 लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, चार गिरफ्तार
खेतासराय, जौनपुर। नगर के जोगियाना मोहल्ले में एक लड़की को भगा ले जाने की रंजिश में बुधवार रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में दो महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल हो गए। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर कराया गया। दोनों तरफ से धारदार हथियार के प्रयोग का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 19 लोगों पर हत्या के प्रयास बलवा मारपीट आदि की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 27 दिन पूर्व डोभी मोहल्ले का एक युवक जोगियाना मोहल्ले की एक लड़की को भगा ले गया था जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लड़का पक्ष, लड़की पक्ष पर सुलह का दबाव डाल रहा था। बुधवार रात इसी रंजिश को लेकर लड़की पक्ष के घर पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से नगर के विद्यापीठ वार्ड निवासी अधिवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव उर्फ डब्लू (38), निजामुद्दीन (22), अफजल (21) निवासी डोभी वार्ड तथा दूसरे पक्ष से सईदा (40) पत्नी अकरम उर्फ गुड्डू, परवीन बानो (35) पत्नी सलाहुद्दीन, हबीबुल्लाह (27) सभी निवासी जोगियाना घायल हो गए। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर कराया गया। घायल अधिवक्ता आशुतोष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर में धारदार हथियार के प्रयोग का आरोप लगाया गया है। सईदा पत्नी अकरम उर्फ गुड्डू की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ व अधिवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 147, 148, 307 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जिसमें बेहतर उपचार के लिए आशुतोष डब्लू को जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने बताया कि दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज करके मारपीट के आरोपित अफजल, अकरम, आफताब व नफीस को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है।

Tags
Jaunpur