Jaunpur Live : भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत राम सुभीख प्रजापति के सपनों को हम सभी मिलकर साकार करेंगे : महेन्द्र प्रजापति

अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज की कार्यकारिणी गठित
जौनपुर। नगर के मल्हनी पड़ाव पर स्थित मोहल्ला रौजा अर्जन में अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज की बैठक सम्पन्न हुई। इस मौके पर प्रदेश महासचिव महेन्द्र प्रजापति द्वारा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। गठन के बाद हुई घोषणा के अनुसार अनिल प्रजापति अध्यक्ष, संजय प्रजापति व परमानन्द प्रजापति उपाध्यक्ष, ज्ञानेन्द्र प्रजापति महासचिव, अंकित प्रजापति संगठन मंत्री, शिवम प्रजापति कोषाध्यक्ष, राम सहारे प्रजापति मटरू एवं चन्दन प्रजापति प्रचार मंत्री और मनीष प्रजापति मीडिया प्रभारी बनाये गये। इस मौके पर प्रदेश महासचिव महेन्द्र प्रजापति ने कहा कि भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत राम सुभीख प्रजापति के सपनों को हम सभी मिलकर साकार करेंगे। वे बहुत ही सरल एवं निरछल स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के लिये लगा दिया। श्री प्रजापति ने नवचयनित पदाधिकारियों से कहा कि सभी लोग एकजुट होकर कार्य करें, तभी स्वजातीय बंधुओं का विकास होगा। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश प्रजापति व संचालन ज्ञानेन्द्र प्रजापति ने किया। इस अवसर पर रामकिशुन प्रजापति, आदर्श प्रजापति, जितेन्द्र प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति, अजय प्रजापति, सिंगर केवल प्रजापति, सर्वेश प्रजापति, वैभव प्रजापति, दीपक प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534