Jaunpur Live : विद्युत करंट उतरने से लड़की की मौत

बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के परियत गांव के एक लड़की की शुक्रवार दोपहर में घर में विद्युत के कटे तार में करंट उतरने से मौत हो गई। परिजनों ने लड़की को उपचार के लिए अस्पताल ले गये लेकिन उसकी मौत हो गई और उसका अंतिम संस्कार कर दिये।
बताते हैं कि परियत पुरईपुर निवासी विनोद पटेल की पुत्री रागिनी (10) अपने घर में खेल रही थी। शुक्रवार दोपहर 12 बजे घर में कटे तार की चपेट में आ गई और करंट मार दिया और वह बेहोश हो गई। परिजनों ने इलाज के लिए भदोही अस्पताल ले गये लेकिन उसकी मौत हो चुकी था। परिजनों ने उसकी अंतिम संस्कार कर दिये।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534