जौनपुर। नगर के पुरानी बाजार अन्तर्गत बाजार भुआ के अजाखाना मीर बहादुर अली मरहूम में अखिल भारतीय हुसैनी सेवा समिति द्वारा मातमी कार्यक्रम अजाने अली अकबर अलै. शोकपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सै. अकबर रजा रिजवी ने बताया कि यह कार्यक्रम सै. शाहिद नवाब रिजवी मुम्बई एवं सै. अलमदार हुसैन जैदी शिया कालेज के संरक्षण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारम्भ में तिलावते कलामे पाक से वाहिद हुसैन हयाती ने किया। बाद लितावत सै. तनवीर हसन व एहतेशाम जौनपुरी ने सलाम पेश किया। तत्पश्चात् शेख रवी हसन व उनके हमनवाओं ने बारगाहे इमाम में सोजख्वानी पढ़कर खिराजे अकीदत पेश किया। इसके बाद सै. कैसर नवाब जैदी ने हजरत इमाम हुसैन द्वारा कर्बला में मानवीय मूल्यों की रक्षा हेतु पेश की गयी अजीम कुर्बानियों तथा इस रात की महत्ता के बयान किया। सै. शाहिद ने अजान दी जिसके बाद अजान शबीहे ताबूत हजरत अली अकबर अलै. व अलम बरामद हुआ। ताबूत क हमराह अंजुमने गुलशने इस्लाम ने नौहाख्वानी व सीनाजनी पेश किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सै. ताहिर रजा रिजवी, अजादार हुसैन, सै. हैदर रजा रिजवी, सै. जावेद रिजवी, तहसीन शाहिद, सुल्तान जावेद, इमरान जैदी, राजू खान, इम्तेयाज खान सहित अन्य लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।


Tags
Jaunpur