Jaunpur Live : विवाहिता को बंधक बनाकर युवक ने 15 दिनों तक किया दुष्कर्म




  • बहला फुसलाकर गुजरात ले जाकर दुराचार का आरोप

Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में ससुराल से एक माह पूर्व मायके आयी दो पुत्रों की माता ने इसी गांव के ही एक युवक पर उसे बहला फुसलाकर गुजरात ले जाकर एक कमरे में बंद कर 15 दिनों तक जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप हैं कि युवक ने उसके खाते से एक लाख छिहत्तर हजार नकद व एक लाख से अधिक कीमत के गहने भी बहकाकर ले लिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं महिला को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।



स्थानीय एक गांव निवासी पीड़िता का विवाह शाहगंज कोतवाली के एक गांव में लगभग आठ वर्ष पूर्व हुआ था। लगभग एक माह पूर्व वह अपने मायके आयी थी। उसका आरोप है कि अहीर खेतार लवायन गांव निवासी सांवले श्याम यादव जो विवाहित व दो पुत्रों का पिता है। उसे बहला फुसलाकर गत एक अक्टूबर को गुजरात शहर भगा ले गया। जहां एक कमरे में उसे बंधक बनाकर रख जबरन दुराचार करता रहा। किसी प्रकार से उसके बंधन से मुक्त होकर वह मायके भाग आयी। उसने घटना की जानकारी अपनी मां को दिया। आरोप के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार की रात गांव में दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534