- डीएम-एसपी ने किया शोभायात्रा का शुभारम्भ
- स्वयंसेवी संगठनों ने की सेवा, कई संस्थाएं रहीं आकर्षण का केन्द्र
Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। अगले बरस तू जल्दी आना मां..., प्रेम से बोलो जय माता दी, सच्चे दरबार की जय, हर-हर, बम-बम सहित अन्य जयघोषों के साथ आदि शक्ति मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं गोमती नदी के बगल में बने शक्ति कुण्ड में विसर्जित कर दी गयीं। इसी के साथ इस बार के शारदीय नवरात्रि का समापन हो गया जिसकी अगुवाई श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने किया। इसके पहले समस्त प्रतिमाएं अहियापुर मोड़ पर पहुंचीं जहां जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, एसपी दिनेशपाल सिंह द्वारा सबसे आगे की प्रतिमा के समक्ष नारियल फोड़ने के साथ आरती उतारी गयी। साथ ही हरी झण्डी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया गया जिसके बाद महासमिति के अध्यक्ष मोती लाल यादव एवं महासचिव मनीषदेव के नेतृत्व में शोभायात्रा आगे के लिये रवाना हुई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां नगरवासियों के लिये आकर्षण का केन्द्र बनी रहीं। इस दौरान जहां भक्ति गीतों पर भक्त नृत्य कर रहे थे, वहीं किये जा रहे जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।
कोतवाली चौराहे पर बने नियंत्रण कक्ष से पूरे मेले का संचालन सुशील वर्मा एडवोकेट द्वारा किया जा रहा था। वहीं महासमिति के संरक्षक मण्डल की देख-रेख में निर्णायक मण्डल के सदस्यों द्वारा शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकी, माता रानी के रथ की सजावट, प्रकाश आदि का बारीकी से अवलोकन किया गया। इस अवसर पर सूबे के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही। शोभायात्रा को आगे बढ़ाने में महासमिति के पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह, शशांक सिंह रानू, संतोष सिंह, राधेष्ण ओझा, महेन्द्रदेव विक्रम, राकेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों का योगदान अहम रहा। अहियापुर, सब्जी मण्डी के बाद हरलालका रोड, चहारसू चौराहा, शाही पुल, ओलंदगंज, पकड़ी तिराहा होते हुये शोभायात्रा नखास के विसर्जन घाट पर पहुंची जहां विजय सिंह बागी, अनिल साहू, विजय गुप्ता, सन्नी जायसवाल, पुनीत पंकज, आनन्द अग्रहरि, गौरव श्रीवास्तव, गणेश साहू, लालचन्द्र निषाद, लालमन निषाद, शैलेश यादव की देख-रेख में सभी प्रतिमाओं का विसर्जन गोमती नदी के बगल में बनाये गये शक्ति कुण्ड में हुआ।
विसर्जन कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक इन्द्रभान सिंह, सूर्य प्रकाश जायसवाल, संजय अस्थाना, शोभनाथ आर्य, विनोद जायसवाल, चन्द्र प्रताप सोनी, विन्ध्याचल सिंह एडवोकेट के अलावा विनोद यादव, नीरज सिंह, मनीष गुप्ता, महेश जायसवाल, अनिल अस्थाना, धीरज जायसवाल, रोशी सोनकर, संदीप जायसवाल, संजय मोदनवाल, विष्णु गुप्ता, दीपक जायसवाल, अतुल सिंह, निशाकांत द्विवेदी, संतोष मौर्य, फाजिल सिद्दीकी सहित अन्य लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।
शोभायात्रा के दौरान जहां डीएम, एसपी सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भ्रमण करते नजर आये, वहीं शहर कोतवाल सहित तमाम थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक, पुलिस के जवान डटे रहे। शोभायात्रा के समय पूरे रास्ते भर तमाम स्वयंसेवी संगठनों द्वारा लंगर सहित पूड़ी, सब्जी, हलुआ, घुघुरी, चाय, पानी आदि का स्टाल लगाकर लोगों की सेवा किया गया।
शनिवार भोर में तीन बजे से शुरू प्रतिमाओं का विसर्जन 11 बजे तक निरन्तर चलता रहा। इस अवसर पर रमेश चन्द्र जायसवाल, छोटे लाल श्रीमाली, मो. शाहिद, आनन्द निषाद, अविनाश निषाद, विवेक जायसवाल, आलोक वैश्य, महेन्द्र अग्रहरि सहित महासमिति के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संगठन के लोग उपस्थित रहे। अंत में महासमिति के अध्यक्ष मोती लाल यादव एवं महासचिव मनीषदेव ने समस्त सहयोगियों व आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सुरेरी : क्षेत्र के सुरेरी, सुल्तानपुर, भदखिन, कसेरु, भानपुर समेत आसपास के गांवों में स्थापित की गई मां दुर्गा जी की प्रतिमा को लोगों ने विदा किया। विसर्जन के पहले से विसर्जन तक प्रशासन हर स्थानों पर मुस्तैद रही। उपनिरीक्षक एसडीएम राजपूत, हरेराम चौरसिया, अपने सहयोगियों के साथ विसर्जन को किये गये चिन्हित स्थानों के अलावा क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। शांति प्रिय तरीके से देर शाम तक मूर्तियों का विसर्जन हुआ।
खेतासराय : नगर में मां दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के पूर्व जुलूस निकाला गया। जुलूस शामिल भक्त नारेबाजी करते डीजे की धुन पर नाचते गाते होलिका दहन स्थल से काली मंदिर तक गये। बाद में सभी प्रतिमाएं आजाद नहर पर जाकर विसर्जित कर दी गई। विसर्जन जुलूस में शिव बाल दुर्गा पूजा समिति, भारती विद्यापीठ, जय माँ काली दुर्गा पूजा समिति डोभी, नवयुवक दुर्गा पूजा समिति, तरु ण संस्था खेतासराय, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, खेतासराय दुर्गा पूजा समिति, माँ वैष्णो दुर्गा पूजा समिति स्टेशन गली की प्रतिमाएं शामिल थी। जुलूस में शांतिभूषण मिश्र, जगदम्बा पांडेय, अमलेंद्र गुप्त, संजीव गुप्त, अजय साहू, जितेंद्र विश्वकर्मा, संतोष सोनी, संजय विश्वकर्मा, कुंदन बरनवाल, संतोष मोदनवाल, भोला बरनवाल, महेंद्र विश्वकर्मा आदि लोग साथ-साथ चल रहे थे। जुलूस की मेनरोड पर निगरानी ड्रोन कैमरे द्वारा की गई। इस मौके पर सीओ अजय श्रीवास्तव, एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा मयफोर्स के चक्रमण करते रहे।
Tags
Jaunpur