Jaunpur Live : विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए 9 से शुरु होगी चयन प्रक्रिया



जौनपुर। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर सीनियर पुरुष, महिला जिला स्तरीय चयन इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया जा रहा है। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तर पर भेजा जाएगा। 5 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे जिला स्तर पर, छह अक्टूबर को मंडल स्तर पर हैंडबाल पुरुष, जिम्नाटिक्स पुरुष, महिला के खिलाड़ियों का चयन होगा। इसके बाद हैंडबाल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का चयन फैजाबाद में 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक होगा। जिम्नाटिक्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आगरा में 10 से 12 अक्टूबर तक होगा।

Jaunpur Live : विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए 9 से शुरु होगी चयन प्रक्रिया

जिला स्तर पर कुश्ती पुरुष, महिला का चयन 11 को, मंडल स्तर पर चयन 12 को, राज्य स्तरीय चयन बस्ती में 15 से 17 तक होगा। फुटबाल महिला प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर 15 को, मंडल स्तर पर 16 को और राज्य स्तर पर देवीपाटन गोंडा में 23 से 30 तक होगा। कबड्डी महिला प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर 15 को, मंडल स्तर पर 16 को और राज्य स्तर पर गोरखपुर में 24 से 26 तक चयन होगा। इस प्रकार बैडमिंटन पुरुष, महिला जिला स्तर पर 25 को, मंडल स्तर पर 27 को, राज्य स्तर पर इलाहाबाद में 29 से 30 तक होगा। बास्केटबाल पुरुष जिला स्तर पर 29 को, मंडल स्तर पर 30 को, राज्य स्तर पर आजमगढ़ में एक नवम्बर को 04 नवम्बर तक होगा। यह जानकारी उप क्रीडाधिकारी मु. रुस्तम खां ने दी।

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534