Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
सुरेरी, जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव निवासी जैद अहमद के घर में शनिवार रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह जब परिजनों को चोरी की जानकारी हुई तो उन्होंने थाने पर एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

पीड़ित परिजनों के अनुसार जैद अहमद के बहन की विदाई रविवार को होनी थी। शनिवार से ही घर पर तैयारियां चल रही थी। देर रात बगल के गांव जगईपुर निवासी पुल्लु सिंह पीड़ित के घर के आस-पास कई बार आते जाते दिखे थे वहीं जैद अहमद ने उनसे यह भी पूछा कि आप यहां क्या कर रहे हैं लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसी बीच तैयारी के दौरान परिजन घर के बाहर ही सो गए वहीं शनिवार की देर रात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर दो अटैची उठा ले गए। चोरी की सूचना जब परिजनों को रविवार की सुबह हुई तो वह आस-पास खोजबीन करना शुरू कर दिए। वहीं खोजबीन के दौरान घर से कुछ दूर पर अरहर के खेत में टूटी हुई अटैची मिली। पीड़ित परिजनों के अनुसार अटैची में तीन तोले का सोने का एक झुमका, चांदी का पायल, कीमती कपड़े व कुछ नगद थे जिसकी कीमत लाख रु पए बताई जा रही है। वहीं पीड़ित परिजनों ने रविवार की सुबह नेवढ़यिा थाने पर पहुचकर एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ चोरी करने की सूचना दी। वही पुलिस तहरीर के आधार पर आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गई। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया विनोद यादव ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Tags
Jaunpur