Jaunpur Live : संविधान में दिये अधिकारों का चीरहरण कर रही सरकार : इंद्रभुवन सिंह



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान सम्मान सभा विषयक गोष्ठी का आयोजन रविवार को किया गया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा के लिए संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। देश की जनता को संविधान में दिये गये मूल अधिकार का चीर हरण किया जा रहा है। सरकार को संविधान देश और देश की जनता से कोई लेना देना नहीं है। कहा कि जिस तरीके से देश को आजाद कराने के लिए लड़ाई लड़ी गयी थी उससे बड़ी लड़ाई संविधान की रक्षा के लिए लड़ना पड़ेगा। उपस्थित लोगों में शहर अध्यक्ष नेयाज ताहिर शेखू, देवानंद मिश्रा, अखिलेश श्रीवास्तव, सौरभ शुक्ला, राजकुमार गुप्ता, दयासागर राय, प्रभाप विक्रम सिंह, हरदीप सिंह, शिव मिश्रा, राम सिंह बांकुरे, मनोज जायसवाल, विजय प्रतापति, सुभाष चंद्र सोनकर, असरफ अली, सत्य प्रकाश गुप्ता, शहनाज खान, सूरज भारती आदि मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन सौरभ शुक्ला ने किया।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534