Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
खेतासराय, जौनपुर। क्षेत्र के अब्बोपुर गांव के खेतासराय—दीदारगंज रोड पर स्थित आम्बेडकर की मूर्ति का हाथ की उंगली रविवार को सुबह किसी ने तोड़ दी। मूर्ति तोड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मूर्ति स्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। आक्रोश बढ़ते देख पुलिस बल के साथ प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा मौके पर खुद पहुंचे।
थानाध्यक्ष ने ग्रामप्रधान तिरलोकी बिंद और ग्रामीणों की मदद से शरारती तत्वों पर कार्रवाई और मूर्ति की मरम्मत का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत करवाया। पुलिस ने तत्काल गांव के राजगिर मिस्त्री की मदद से मूर्ति की उंगली जोड़वा दी है। प्रभारी निरीक्षक कुशवाहा ने बताया कि अज्ञात शरारती तत्वों के विरुद्ध मूर्ति को खंडित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही शरारती तत्व को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags
Jaunpur