Jaunpur Live : विजय प्रताप बनाये गये जिला महासचिव



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। महराजगंज ब्लाक के कांग्रेस अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह को जिला महासचिव बनाया गया। इसको लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक करके प्रसन्नता जतायी। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये प्रदेशस्तरीय कांग्रेस नेता शार्दुल सम्राट सिंह ने कहा कि श्री सिंह एक जुझारू कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। अपने संघर्ष व निष्ठा के बल पर वह आज जिला महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद तक पहुंचे हैं। इस अवसर पर विनीत सिंह, सुजीत सिंह, राजेश विश्वकर्मा, राहुल सिंह सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद थे।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534