Jaunpur Live : शांतिपूर्वक ढंग से मनाये दुर्गा पूजा का त्योहार : मोती लाल यादव



जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति जौनपुर की एक संगोष्ठी सोमवार शाम को नवदुर्गा शिव मंदिर सद्भावना पुल स्थित प्रधान कार्यालय में मोती लाल यादव की अध्यक्षता में किया गया जिसमें श्री दुर्गा पूजा महासमिति के समस्त संरक्षक, विशिष्ट सदस्य, प्रबंधकारिणी के सदस्य उपस्थित हुए। 10 अक्टूबर से प्रारम्भ होने वाले शारदीय नवरात्र के अनुष्ठान के बारे में चर्चा करते हुए महासमिति के पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने नवरात्रि के पूर्व सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि विभिन्न स्थानों से मूर्ति लाने जाने वाले लोग किसी छोटे बच्चों को साथ न लेकर जाएं, बच्चों को भीड़-भाड़ से सुरक्षित रखें, जिससे कोई अप्रिय घटना न घटे। श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मोती लाल यादव ने बताया कि पूजन व्यवस्था में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता करके जल्द से जल्द दूर करने के लिए कहा गया। संबंधित विभागों से आश्वासन मिला कि पूजन के पूर्व दिक्कतें दूर कर ली जाएंगी। त्योहार को शांतिपूर्वक ढंग से मनायें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हो।

Moti Lal Yadav Durga Puja | Jaunpur: Worship Committees Poojan Pandals make mantras with mantras: Religious atmosphere: Moti Lal Yadav | Naya Savera

बैठक में संरक्षक इंद्रभान सिंह इंदू, सूर्यप्रकाश जायसवाल, विन्ध्याचल सिंह, शोभनाथ आर्य, विनोद कुमार जायसवाल, श्रीकांत माहेश्वरी, महेंद्र देव विक्रम, अतुल गोपाल मिश्र, संतोष सिंह, राधेकृष्ण ओझा मुन्ना, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, संजय सिंह, शशांक सिंह रानू, विनोद कुमार यादव एडवोकेट, राकेश श्रीवास्तव, अरविंद बैंकर, नीरज सिंह, घनश्याम साहू, विजय सिंह बागी, लालजी यादव, अनिल साहू, रत्नेश सिंह, विजय गुप्ता, शनि जायसवाल, पुनीत पंकज बंटी, डॉ. विजय रघुवंशी, आनंद अग्रहरि, विनय बरौतिया, गौरव श्रीवास्तव, गणेश साहू, रामरतन विश्वकर्मा, मनीष गुप्ता, अतुल प्रताप सिंह, महेश जायसवाल, राजन अग्रहरि, अजय कुमार सिंह, सुमित कुमार उपाध्याय, राहुल पाठक, मयंक मिश्रा, धीरज जायसवाल, रोशी सोनकर, संदीप जायसवाल, संजय मोदनवाल, सचिन सोनी, विष्णु गुप्ता, रवि शर्मा, निशाकांत द्विवेदी, संतोष मौर्य, फाजिल सिद्दीकी, राम प्रकाश यादव एडवोकेट, लालता सोनकर, रमेश चंद्र जायसवाल, लालचंद्र निषाद, मोहम्मद शाहिद इत्यादि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महासचिव मनीष देव ने किया।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534