Adsense

Jaunpur Live : पीएम से लाइव टेलीकास्ट के जरिये सीधे वार्ता कर निहाल हुए पदाधिकारी




  • मछलीशहर नगर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर के गंगा मैरेज हाल में लाइव टेलीकास्ट के जरिये लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से सीधे पीएम द्वारा वार्ता करने की जानकारी होते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान घड़ी की सुई के सात बजते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे लाइव टेली कास्ट पर आते ही तालियों की गड़गड़ाहट होने लगी।

Jaunpur Live : पीएम से लाइव टेलीकास्ट के जरिये सीधे वार्ता कर निहाल हुए पदाधिकारी


बताते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी देश के पाँच लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सीधे वार्ता करने के लिए चुना जिसमें उत्तर प्रदेश के मछलीशहर, मध्यप्रदेश के बेतुल एवं सतना, छत्तीसगढ़ के मसहमंडा एवं राजस्थान राजसमाण्ड के दो दो बूथ अध्यक्षों से वार्ता की। इस दौरान मछलीशहर लोकसभा का नम्बर आते ही प्रधानमंत्री ने सांसद रामचरित्र का नाम लेते हुए कहा कि जैसे यहां का नाम मछलीशहर है वैसे यहां से मछुआरा समाज के ही सांसद हैं जो कि हर वक्त मुस्कराते रहते है और क्षेत्र का काम भी करते है। इसके बाद दिनेश चौधरी सहित तमाम लोगों का नाम लेते ही तालिया बजने लगी। जिसके बाद उन्होंने विकास काम की जानकारी लेने के बाद वार्ता शुरू किया। इस दौरान संजय सिंह ने प्रधानमंत्री से वार्ता के दौरान कहा कि सरकार के अच्छे कार्य का नतीजा उस वक्त देखने को मिला कि पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के बाद समय से मिल गया और भागदौड़ नहीं करना पड़ा। जिसके बाद पीएम ने पूछा कि यह बात कितने लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि यह सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी हैं कि सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाये जिसके बाद सुनील राय ने डिजिटल इंडिया के बारे में पूछा तो प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया की ही देन है कि आज लोगों को बिना परेशान हुए ही सरकार की योजनाओं का आसानी से लाभ उठा रहे है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से अपील किया कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाये। पीएम कार्यकर्ताओं से वार्ता के दौरान बार-बार सभी लोगों का उत्साहवर्धन करते रहे। मछलीशहर के पदाधिकारियों से वार्ता करने के बाद मध्यप्रदेश के पार्टी के पदाधिकारियों से वार्ता करने लगे। इस दौरान मछलीशहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनिता रावत, राकेश जायसवाल, सन्तोष जायसवाल, कृपा शंकर श्रीवास्तव, फहमी रिजवी, सुरेंद्र विक्रम सिंह, अभिषेक सिंह, जनार्दन सिंह, मनोज सिंह के अलावा तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नमो एप के जरिये हुआ चयन, चयन की जानकारी मिलने पर ख़ुशी का नही रहा ठिकाना
प्रधानमंत्री लाइव कार्यक्रम में पीएमओं द्वारा मछलीशहर लोकसभा के सभी मंडलों से 12 बूथ अध्यक्षों की नामो की लिस्ट भेजी गई थी। जिसमें पीएमओं कार्यालय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद करने हेतु मड़ियाहूं विधानसभा रामपुर मंडल 330 राई पुर के बूथ अध्यक्ष सुजीत राय व मछलीशहर विधानसभा के बरसठी मंडल गणेश पुर 265 के संजय सिंह का चयन हुआ था।

गणेश पुर 265 के संजय सिंह

बूथ अध्यक्ष सुजीत राय

       रामपुर मंडल के बूथ अध्यक्ष सुजीत राय को 27 तारीख को नमो एप के जरिये पीएमओं कार्यालय से फोन आया था कि आप प्रधानमंत्री से सीधा संवाद करने के लिए चयन हुआ है। उन्होंने बताया की इसकी जानकारी होते ही मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मुझे अपने जीवन कि सबसे खुशी की अनुभूति हुई। इसी तरह बरसठी के गनेशपुर के मंडल अध्यक्ष संजय सिंह को जब नमो एप के जरिये जानकारी हुई कि उनका नाम प्रधानमंत्री से सीधा संवाद करने के लिए चयन किया गया है तो उनकी खुशी का ठिकाना नही रहा। उनके अनुसार मोदी जी से प्रश्न पूछने के लिए तमाम तरह के खयालात आने लगे। उनको अपने नसीब पर गर्व की अनुभूति महसूस होने लगी।


प्रधानमंत्री से सीधा संवाद कार्यक्रम में मौजूद रही भारी भीड़
स्थानीय नगर के मौर्य नगर में स्थित गंगा पैलेस में प्रधानमंत्री सीधा संवाद कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों की भारी भीड़ रही। प्रधानमंत्री द्वारा बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद कार्यक्रम से पहले मछलीशहर के सासंद राम चरित्र निषाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने मछलीशहर लोकसभा में हो रहे विकास कार्यो की जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय तथा संचालन ब्रहमदेव तिवारी ने किया। सीधा संवाद कार्यक्रम में इनके अलावा केराकत के विधायक दिनेश चौधरी, अनिता रावत, राकेश त्रिपाठी, विजय चंद पटेल, राजेश सिंह, राकेश जायसवाल, सुरेंद्र विक्रम सिंह, संतोष जायसवाल, अभिषेक सिंह, कृपाशंकर श्रीवास्तव, जनार्दन सिंह, शत्रुघ्न जायसवाल, वीरेंद्र पाण्डे, फहीम अंसारी, बृजेश शुक्ला, सोनू जायसवाल, टीपी त्रिपाठी, कृष्ण कुमार दुबे, रमेश दुबे, राजकृष्ण दुबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments