Adsense

Jaunpur Live : व्यापारी एकजुट तो संगठन मजबूत : अशोक सिंह



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए ही मजबूत संगठन की आवश्यकता होती है और जब संगठन मजबूत होता है तो समस्याएं बड़ी ही आसानी से निस्तारित होती है, इसलिए मल्हनी बाजार में व्यापार मंडल के गठन की आवश्यकता थी।

Jaunpur Live : व्यापारी एकजुट तो संगठन मजबूत : अशोक सिंह


यह बातें मल्हनी बाजार में व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए समाजसेवी व उद्योगपति अशोक सिंह ने कही। नवगठित इकाई को अशोक सिंह ने शपथ दिलायी।
बाजार में पदार्पण करते ही मुख्य अतिथि अशोक सिंह, विशिष्ट अतिथि इन्द्रभान सिंह इन्दु, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व ज़िला अध्यक्ष सहित विशिष्ट अतिथिगण आरिफ़ हबीब, घनश्याम साहू का स्थानीय व्यापारियों ने ढोल ताशे गाजे बाजे से भव्य स्वागत किया। व्यापारियों ने अपने अतिथियों के सम्मान में तथा व्यापार मंडल जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से गुंजायमान कर दिया। तत्पश्चात व्यापारियों ने माल्यर्पण कर अतिथियों का सम्मान किया।
विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष व ज़िलाध्यक्ष इंदू सिंह ने कहा कि एकजुटता से ही संगठन को मज़बूत बनाया जा सकता है, समस्त बाजार के व्यापारी व्यापार मंडल की मजबूती के लिए एकजुटता प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का उत्पीड़न हम नहीं बर्दाश्त करेंगे और अब मल्हनी का व्यापारी अकेला नहीं हैं मैं और मेरा संगठन पूरी मज़बूती से मल्हनी के व्यापारियों के साथ है। विशिष्ट अतिथि ज़िला महामंत्री आरिफ़ हबीब व नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत में ज़िले से आये हुए अतिथियों का माल्यर्पण कर अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता डॉ मोहम्मद शहजाद खान ने किया तथा संचालन तिवारी ने किया। अध्यक्ष मदन अग्रहरि व महामंत्री सतीश गुप्ता ने आभार ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments