Jaunpur Live : जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की सदस्य नामित हुई भाजपा नेता माधुरी गुप्ता, किरन श्रीवास्तव ने दी बधाई



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जौनपुर की पूर्व अध्यक्ष, भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता माधुरी गुप्ता को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण स​मिति (दिशा) जौनपुर में सदस्य नामित किया गया है। इस मनोनयन से भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष किरन श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई देते हुए उनका स्वागत किया। इस मौके पर श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता का सम्मान करना यह पार्टी जानती है। माधुरी गुप्ता जी को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति का सदस्य नामित किया जाना उनके पार्टी के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण है।

Jaunpur Live : जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की सदस्य नामित हुई भाजपा नेता माधुरी गुप्ता, किरन श्रीवास्तव ने दी बधाई

इस मनोनयन से अभिभूत माधुरी गुप्ता ने कहा कि वह इस पद की गरिमा बनाये रखेंगी और जिस उम्मीद के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।
उनको बधाई देने वालों में शशि मौर्या, मेनका सिंह, पूनम श्रीवास्तव, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, वंदना सरकार, मोहन शंकर श्रीवास्तव, विकास शर्मा, अजय यादव, डॉ. अजय कुमार सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, राजेश सिंह, प्रिंस सिंह, दुर्गेश प्रताप सिंह ऋषिवंशी, ठाकुर अंजेश सिंह, प्रभा शंकर पाण्डेय, सुरेश अस्थाना, दीपक मौर्या, कृष्ण प्रताप सिंह किरन, गिरीश श्रीवास्तव गिरीश, ब्रह्मेश शुक्ला, संतोष साहू,  रजनीश सिंह, कीर्ति सिंह, मोहित कश्यप, सुरेश चंद्र गुप्ता, राम कृष्णा, परमानंद सिंह, श्रीकृष्ण, इरफान खान, जगमेंद्र निषाद, जसविंदर सिंह, छोटे लाल श्रीमाली, अभिषेक सिंह परमार, लहर जैन, विनीत शुक्ला, प्रमोद कुमार दीक्षित समेत शामिल है।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534