Jaunpur Live : रोडवेज बस खड़ी ट्रक में भिड़ीं, उड़े परखचे, एक दर्जन यात्री घायल



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र के निकट शुक्रवार को तड़के साढ़े पाँच बजे सिविल लाइन डिपो की बस संख्या (यूपी 70 बीटी 4854) जो इलाहाबाद से गोरखपुर के लिए जा रही थी सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें लगभग एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। घटनास्थल से उठे धमाके जैसी आवाज सुन आस-पास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इधर सूचना मिलते ही सतहरिया चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार दुबे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराएं जहां लगभग आधा दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

Jaunpur Live : रोडवेज बस खड़ी ट्रक में भिड़ीं, उड़े परखचे, एक दर्जन यात्री घायल

Jaunpur Live : रोडवेज बस खड़ी ट्रक में भिड़ीं, उड़े परखचे, एक दर्जन यात्री घायल

Jaunpur Live : रोडवेज बस खड़ी ट्रक में भिड़ीं, उड़े परखचे, एक दर्जन यात्री घायल

घायल विक्रम निषाद (23) पुत्र रम्मन निवासी बलीपुर गोरखपुर, दुर्गेश कुमार (22) पुत्र रामानंद निवासी रामनगर देवरिया, पंकज कुमार भारती (24) पुत्र बाबूराम निवासी गोरखपुर, अंशुमान साहनी (23) पुत्र हीरालाल असम अहिरौली, वडकनी साहनी (23) पत्नी गणपत साहनी मठिया कप्तानगंज, राजकुमार गुप्त (23) पुत्र मोतीलाल झरिया कप्तानगंज, कीर्तन राजभर (22) पुत्र बिहारी मठिया कुशीनगर, चंद्रमा यादव (23) पत्नी मुकेश शाहपुर पवई, चंदन कुमार यादव (20) पुत्र रामाश्रय शाहपुर पंवई, प्रमोद कुमार गुप्त पुत्र दरगाही निवासी गौरवपर गोरखपुर,  राहुल कुमार चौबे, ओम प्रकाश (26) साहनी कप्तानगंज तथा चालक शिवबोध सिंह (28) पुत्र इंद्रजीत अनूपपुर थाना मांधाता प्रतापगढ़ घायल हो गए जिनमें विक्रम निषाद, दुर्गेश कुमार, पंकज कुमार, अंशुमान साहनी, चंद्रमा यादव, चंदन कुमार, प्रमोद गुप्ता की हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534