Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। कलेक्टेªट परिसर में स्थित सामुदायिक भवन में अध्यक्ष राकेशकान्त पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पादक मण्डल ने शोकसभा किया। इस मौके पर खुटहन क्षेत्र के महमदपुर गुलरा गांव निवासी सम्पादक सुभाष पाण्डेय की लगभग 81 वर्षीया माता लाल देवी के निधन पर शोक जताया गया। इस मौके पर उपस्थित सम्पादक बंधुओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। शोकसभा में सम्पादक मण्डल के अध्यक्ष राकेशकान्त पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार अनिल पाण्डेय, राजेश श्रीवास्तव, महासचिव रामजी जयसवाल, छोटे लाल राजपूत, शम्भूनाथ सिंह, त्रिभुवन नाथ उपाध्याय, श्याम नारायण पाण्डेय, मंगला प्रसाद तिवारी, चन्द्र मोहन गौतम, परवेज, वीरेन्द्र गुप्त, सूरज साहू, मुहर्रम अली, मो. रऊफ खान, अरविन्द पटेल, संजय श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा, जुबेर अहमद, संतोष श्रीवास्तव, एके सिंह, सुदर्शन सिंह, कैलाश मिश्रा, अमित मिश्रा सहित तमाम सम्पादक, पत्रकार आदि उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur