Adsense

Jaunpur Live : पुलिस चौकी के चंद दूरी पर प्राचार्य आवास पर नकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोली




  • असलहा लहराते हुए भाग निकले बदमाश, पुलिस तमाशबीन बनी रही
  • टीडीपीजी कालेज छात्र संघ के चुनाव को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही पुलिस
  • प्राचार्य ने घटनाओं की सूचना मुख्यमंत्री, शासन के आला अधिकारियों को दी

Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। पुलिस की लचर कार्य प्रणाली के चलते प्राचार्य आवास की चंद दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाश आवास पर अंधाधुन गोली चल कर चंपत हो गए और पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही। बीते 21 अक्टूबर को रात 11 बजे हौसलाबुलंद बदमाशों ने टीडीपीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह के आवास पर बम फेककर जानलेवा हमला किए थे। संयोग ही था कि दोनों बार प्राचार्य बाल-बाल बच गये। टीडीपीजी कालेज के छात्र संघ के चुनाव को लेकर चल रहे हलचल से पुलिस बेखबर है जिससे प्राचार्य एवं उनका परिवार दहशत के साये में हैं। बड़े मजे की बात तो यह है कि प्राचार्य ने अपने सुरक्षा के लिए दिसम्बर 2017 में ही रिवाल्वर लाइसेंस के लिए आवेदन किया था लेकिन आज तक जिला प्रशासन उनको लाइसेंस निर्गत नहीं किया। पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की बेरूखी से नाराज प्राचार्य ने इन घटनाओं की सूचना मुख्यमंत्री एवं शासन स्तर पर आला अधिकारियों को दे दी है।

Jaunpur Live : पुलिस चौकी के चंद दूरी पर प्राचार्य आवास पर नकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोली

Jaunpur Live : पुलिस चौकी के चंद दूरी पर प्राचार्य आवास पर नकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोली


गौरतलब हो कि टीडीपीजी कालेज के छात्र संघ के चुनाव के लिए जिस दिन से अधिसूचना जारी किया गया है उसी दिन से आए दिन कोई न कोई घटनाएं हो रही है। प्राचार्य की लाख मांग के बावजूद उनके सुरक्षा पुख्ता इंतेजाम नहीं किया जा रहा है। बताते प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सिंह के मुताबिक बीते 26 अक्टूबर को रात्रि नौ बजकर 22 मिनट पर अज्ञात हमलावरों ने मुझे लक्ष्य कर गोलियां चलाई। गोलियां मेरे आवास के बरामदे में लगे त्रिपाल के चीरते हुए कालेज के इनोवा कार में जा लगी। एक गोली कार के पिछले तरफ दाहिनी ओर के गेट पर घुस गई। आवास पर भी गोली के निशान मौजूद है। यह सारी घटना प्राचार्य आवास के सीसीटीवी फुटेज में दिख रही है। श्री सिंह का कहना है कि नौ बजे की करीब बरामदे में बैठता हूं लेकिन अपनी सुरक्षा को लेकर सदैव सर्तक रहने के कारण घटना से कुछ समय पहले अपने आवास हुसैनाबाद चला गया था। घटना से पूरा परिवार रातभर सदमें में रहा। उस समय मेरे आवास में पत्नी, पुत्र, पुत्रवधू एवं पौत्र थे। उन्होंने एफआईआर दर्ज कर अपने परिवार के जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि मेरे अथवा मेरे परिवार को कोई खतरा होता है तो इसके लिए पूरी तरह से जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा।

Post a Comment

0 Comments