Jaunpur Live : एक बार फिर सुर्खियों में आया नवीन नव दीप संस्था का पूजन पण्डाल



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। गुप्त गोदावरी गुफा, 50 फीट का शिवलिंग, स्वर्ण मन्दिर, मात्र एक पेड़ पर झूलती माता रानी, 250 मीटर लम्बी गुफा बनाकर चर्चित रहने वाली नवीन नव दीप संस्था इस बार फिर सुर्खियों में आ गयी। नगर के विसर्जन घाट-नखास में इस संस्था द्वारा बनाये गये पूजन पण्डाल में जहां मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं लोगों का मन लुभा रही हैं, वहीं पूरे पण्डाल को पहाड़ का रूप देना लोगों के लिये चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बाबत पूछे जाने पर संस्था के पदाधिकारी मनोज निषाद ने बताया कि पूरे पण्डाल को पहाड़ का रूप दिया गया है। पहाड़ पर भगवान भोलेशंकर विराजमान हैं जहां ‘ऊं’ लोगों को सहसा अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। संस्था के पदाधिकारी राकेश निषाद ने बताया कि इस संस्था की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सभी कारीगरी संस्था के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा ही की जाती है। बाहर से किसी विशेषज्ञ को बुलाकर नहीं बनवाया जाता है। वहीं संस्था के पदाधिकारी शनि निषाद ने बताया कि इस संस्था की स्थापना वर्ष 1985 में संजय जायसवाल पप्पू व सत्येन्द्र सिंह मुन्ना द्वारा की गयी है। इसी क्रम में संस्था के पदाधिकारी अरविन्द निषाद ने बताया कि संस्था के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि यहां बनाया गया पूजन पण्डाल एवं आकर्षक झांकी हमेशा सुर्खियों में रहती है।

Jaunpur Live : एक बार फिर सुर्खियों में आया नवीन नव दीप संस्था का पूजन पण्डाल

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534