जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक भुवालापट्टी जगदीशपुर में इ. विजय गुप्ता के आवास पर जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक की कार्यवाही दीन दयाल उपाध्याय एवं डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धा सुमन एवं नमन करते हुये वंदेमातरम गीत से हुई। जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बताया कि मोर्चा की कार्यकारिणी गठित कर दी गयी जिसके अनुसार जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव केराकत, थानागद्दी, डोभी, सुरेन्द्र जायसवाल सिकरारा, मछलीशहर, अरूण मौर्या जलालपुर, नेवढ़िया, राजपति गिरी धर्मापुर, गीता बिन्द को करंजाकला, खेतासराय, अशोक मौर्या सिरकोनी, मुफ्तीगंज, मनोज पाल खुटहन बड़ागांव, सुइथाकला, मनोज साहू मल्हनी, गभिरन, शाहगंज, अभयराज बिन्द मुंगरा बादशाहपुर, सुजानगंज, बेलवा, पंवारा, नन्द लाल पटेल बरसठी, रामपुर, मीरगंज, रामनगर, तारकनाथ विश्वकर्मा रामदयालगंज, मड़ियाहूं, बेलवां, जय प्रकाश गुप्ता बख्शा, धनियामऊ, मनीराम मौर्या बदलापुर, महाराजगंज मण्डल प्रभारी बनाये गये। साथ ही इं. विजय गुप्ता नगर मण्डल प्रभारी एवं सारिका सोनी, आशीष चौरसिया, अमरनाथ मोदनवाल, शिवशंकर प्रजापति, यशवंत साहू नगर मण्डल का सह प्रभारी नियुक्त किये गये। बैठक का संचालन सुरेन्द्र जायसवाल ने किया। अन्त में जिला महामंत्री दीपक बिन्द ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Tags
Jaunpur