ऊर्जा संरक्षण पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली में विद्यालय स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जागरुकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि विगत वर्ष इसी तरह के जागरुकता कार्यक्रम में विद्यालय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। नेडा से आये साहित्य प्रवीन दीक्षित ने  छात्रों को ऊर्जा संरक्षण के तरीके बताए। उन्होंने जल संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि जल अनमोल है। हम बिना जल के नहीं रह सकते। इसकी बर्बादी रुकनी चाहिए। संचालन कमलेन्द्र त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर राजेश कुमार यादव, विनोद कुमार मिश्र, छोटे लाल आदि मौजूद रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534