Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
संस्कृत भाषा हमारी संस्कृति की पहचान
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के नगहरिपुर गाँव में जन्म लिए प0 शिवमूर्ति उपाध्याय का जन्मदिवस सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय नगहरिपुर में संस्थापक दिवस के रूप में मनाया गया। सभी शिक्षकों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर संस्कृत भाषा के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए योगदानों को याद किया।
प्रबंधक राकेश उपाध्याय ने कहा कि सभी भाषाओं की उत्पत्ति संस्कृत से ही हुई है इसलिए इस भाषा को देव भाषा भी कहा जाता है।प0 शिवमूर्ति उपाध्याय ने ब्रिटिश सरकार में भी संस्कृत भाषा के विकास के लिए तत्पर रहे। सन 1914 में उन्होंने संस्कृत भाषा को व्यापक रूप देने के लिए गौरीशंकर ग्राम सेवा मंडल नामक संगठन की स्थापना की। यह संस्था 104 वर्षों से संस्कृत भाषा के विकास एवं सुधार के लिए कार्य कर रही है। इस संगठन के द्वारा करीब आधा दर्जन शिक्षण संस्थान चलाये जा रहे हैं। प्राचार्य सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि इस क्षेत्र में संस्कृत भाषा की लौ प0 शिवमूर्ति उपाध्याय ने जलाई। उन्होंने अंग्रेजों के समय में भी संस्कृत भाषा के महत्त्व को समझते हुए उसका विकास किया। अरुणेंद्र सिंह, रामआसरे मिश्र, राहुल राजेव, मनोज उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहे।

Tags
Jaunpur