Jaunpur Live :किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की मनायी गयी जयंती



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
प्रगतिशील विचारधारा के धनी थे पूर्व प्रधानमंत्री : डॉ. सत्येंद्र
जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल जौनपुर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा स्व. चौधरी चरणसिंह की 116 वीं जयंती सिंचाई विभाग के डाक-बंगले पर जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में मनाया गया। सर्वप्रथम पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा चौधरी साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया, उसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी और प्रगतिशील बिचारधारा के धनी चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसम्बर 1902 को गाजियाबाद जिले के नूर पुर गांव में एक किसान परिवार में हुआ था।
उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन गांव के गरीबों के लिए समर्पित कर दिया। स्वतन्त्रता सेनानी से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक बनें चौधरी साहब ने ही भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की और आवाहन किया कि भ्रष्टाचार का अन्त ही देश को आगे ले जा सकता है। चौधरी साहब का कहना था कि भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं है, चाहे कोई भी लीडर आ जाय, चाहे कितना भी अच्छा कार्य क्रम चलाओ, जिस देश के लोग भ्रष्ट होंगे वह देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। व्यक्ति नहीं विचार धारा थे चौधरी चरण सिंह। चौधरी साहब की नीतियों और विचारों को आगे बढाने में ही उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्य वक्ता धनीराम यादव, रघुनाथ यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव ने चौधरी साहब के जीवनकाल के संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. एसए रिजवी, महेंद्र विश्वकर्मा, जिला महासचिव सुनील सिंह, प्रदीप कुमार तिवारी, अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, रौनक जायसवाल, समरजीत यादव, पारसनाथ, प्रेमचंद विश्वकर्मा, विजय उपाध्याय, दीपक सिंह, राजीव जायसवाल, बांकेलाल शुक्ला, अजहर शमीम, राकेश कुमार श्रीवास्तव, दयाशंकर, लाल साहब, नायब हुसैन, शमशेर अली, अशोक शास्त्री, संतोष कुमार गोड़, सुनील कुमार दुबे, राजेश कुमार मिश्र विकास दूबे आदि उपस्थित रहे।









The जौनपुर Baker's का भव्य उद्घाटन दिनांक 1 दिसम्बर 2018 को, ओलंदगंज, टीडी कॉलेज रोड, रघुवंशी होटल के सामने जौनपुर, भवदीय - रतनदीप साजन, मो. 9473919777, 953219777
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534