Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के महिला सामाख्या नईगंज कार्यालय पर गुरुवार की रात हौसला बुलंद चोरों ने 14 हजार नकद सहित मंगलसूत्र, अंगूठी व कान के झाला पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा इसकी सूचना संबंधित थाने को दे दी गयी। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गयी।
महिला सामाख्या कार्यालय पर विभागीय ट्रेनिंग के पश्चात ब्लाक इंचार्ज उषा शर्मा, वंदना व संदेश वाहक सूर्य
प्रकाश कार्यालय में सो रहे थे। बगल के मकान के छत के रास्ते चोर कार्यालय में दाखिल होकर आफिस के दो कमरों को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर आलमारी में रखे उषा शर्मा के बैग से 10 हजार नकद, मंगलसूत्र, कान का झाला, अंगूठी तथा जिला समन्वयक रजनी सिंह के पर्स से चार हजार नकद चुरा ले गये। सुबह मामले की जानकारी होने पर विभागीय कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी सबंधित लाइन बाजार थाने पर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गयी। महिला सामाख्या की जिला समन्वयक रजनी सिंह विभागीय कार्यों से प्रदेश मुख्यालय लखनऊ गयी हैं। सुबह विभागीय कर्मचारियों ने पुलिस के साथ ही उन्हें भी उक्त प्रकरण से अवगत कराया। अनुमान के अनुसरण नकद व गहनों की कीमत एक लाख के ऊपर बतायी ज रही है।

Tags
Jaunpur