Jaunpur Live : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत निकली रैली



  • एसडीएम ने झंडी दिखा रैली को किया रवाना
  • प्रबंधक ने बच्चियों का नि:शुल्क एडमिशन करने की घोषणा किया 
  • रजिस्ट्रेशन कक्ष का फीता काट एसडीएम ने किया उद्धाटन
Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। नगर के खुटहन रोड स्थित सेण्ट जेवियर्स स्कूल प्रांगण से गुरुवार प्रातः बालिका शिक्षा को बढावा देने हेतु रैली निकाली गयी। रैली को मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने झंडी दिखा रवाना किया।



इस दौरान निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कैम्प का फीता काट एसडीएम ने उद्धाटन किया। एसडीएम ने इस दौरान कहा कि विद्यालय का यह प्रयास सराहनीय है। बालिका शिक्षा हेतु सरकार ने अभियान चलाया है। कहा कि इंग्लिश मीडियम स्कूलों में भारी भरकम रकम वसूला जाता है। लेकिन सेण्ट जेवियर्स स्कूल के प्रबंधक हिमांशु झा के द्वारा नि:शुल्क एडमिशन होना बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे शिक्षा क्षेत्र में बालिकाओं की हिस्सेदारी बढेगी। वहीं प्रबंधक हिमांशु झा ने घोषणा किया कि स्कूल में बच्चियों को प्रवेश निःशुल्क किया जायेगा। 
इस दौरान छात्रों ने बालिका शिक्षा से प्रेरित स्लोगन लिखें बोर्ड लेकर चल रहे थे। "हर बेटी की यही पुकार हमारे जीवन में अब करो सुधार"। "बेटी है तो कल है"। "बेटी को मत समझो भार ये है जीवन का आधार"। "अब न बनाओ कोई नया किस्सा बेटियों को दो अब उनका हिस्सा"। रैली स्कूल से निकाल कर खुटहन रोड नयी आबादी रोडवेज योगी तिराहा होता हुआ स्कूल परिसर में पहुंच समाप्त हुआ।




प्रबंधक हिमांशु झा ने आभार व्यक्त किया। संचालन नारायण दत्त तिवारी ने किया। इस दौरान प्रमुख रुप से प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह, नारायण दत्त तिवारी, विनोद कुमार, लक्ष्मी सिंह, रमेश चतुर्वेदी, कुंदन झा, आराधना सिंह, सुमन गुप्ता, कंचन दीक्षित, नसरीन, सुषमा दूबे, सुनीता, प्रिया सिंह, चन्दा यादव, रजनीश कुमार, सुनील कुमार यादव, शमीम खान, विजय कुमार सिंह, गणेश तिवारी, राम सुंदर यादव, साधना सिंह, श्वेता त्रिपाठी आदि अध्यापक मौजूद रहे।





The जौनपुर Baker's का भव्य उद्घाटन दिनांक 1 दिसम्बर 2018 को, ओलंदगंज, टीडी कॉलेज रोड, रघुवंशी होटल के सामने जौनपुर, भवदीय - रतनदीप साजन, मो. 9473919777, 953219777
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534