मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर के शिवाजी वार्ड के बाड़े चौराहे पर सोमवार को दिनदहाड़े दो उचक्के ने खड़ी मोटरसाइकिल की डिग्गी का ताला तोड़कर 65,000 लेकर फरार हो गए। पीडि़त की नजर जब बदमाशों पर पड़ी तो दौड़कर शोर मचाते हुए चिल्लाने लगा पर बदमाश आराम से निकल भागे। सूचना पुलिस को दे दी गयी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को दिये गये तहरीर में पीडि़त अशोक कुमार यादव पुत्र छंग्गू लाल यादव साकिन मौजा भवरास ने बताया कि दोपहर यूनियन बैंक की मड़ियाहूं शाखा से रुपया 65,000 निकालकर अपने बाइक के डिग्गी में रखकर घर जा रहा था कि रास्ते में बाड़े चौराहे के बगल में गाड़ी खड़ी कर दूसरी पटरी पर स्थित मिठाई के दुकान से मिठाई खरीदने लगा है। इसी बीच दो अज्ञात लोग बाइक बगल में खड़ी करके डिग्गी का ताला तोड़कर उसमें रखा 65,000 व जरुरी कागजात निकाल रहे थे जब मेरी नजर उन पर पड़ी तो चिल्लाते हुए मैंने दौड़ाया पर दोनों अपनी मोटरसाइकिल से भाग गए घटना की सूचना पुलिस को दूरभाष से दी। पुलिस पीडि़त को लेकर जांच में जुटी हुई है।
Tags
Jaunpur