जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नहोरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने लगभग तीन साल की मासूम बच्ची को गरम लोहे के चिमटे से कमर के नीचे दाग दिया। कसूर सिर्फ इतना ही था कि बच्ची खेलते हुए जाने अनजाने में पड़ोसी के घर चली गयी थी। यह घटना रविवार को सायंकाल की है। मासूम बच्ची अर्तिका के पिता राकेश्वर सिंह ने घटना की सूचना सोमवार को पुलिस को दे दिया और बच्ची का उपचार जलालपुर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया। मासूम बच्ची का उपचार प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मनोज सिंह ने किया। प्रभारी चिकित्सा धिकारी ने बताया कि बच्ची को किसी चीज से दाग दिया गया है। दवा दे दी गयी है जल्द आराम हो जायेगा। मासूम के पिता राकेश्वर सिंह ने बताया कि मेरे पड़ोसी दबंग है। घटना के बाद जब बच्ची रोती-चिल्लाती हुई घर आयी और अपनी चोटो को दिखाया तो मानवता को शर्मशार एवं दिल दहला देने वाली घटना देख मैं तथा मेरे परिवार के लोग घबरा गये। बेटी को साथ में लेकर ऊलाहना देने के लिए पड़ोसी के घर गये तो दबंग पड़ोसी ने उलाहना न लते हुए उल्टे हमे ही गाली देते हुए मारने के लिये दौड़ा लिये। भुक्तभोगी द्वारा घटना की लिखित सूचना स्थानीय थाने पर दे दी गयी है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।
Tags
Jaunpur