जौनपुर। नगर के नईगंज मोहल्ले में एक सिरफिरा युवक अपने घर का सारा दरवाजा बंद करके अपने छोटी बहन के साथ छत पर चढ़ गया है। वह नगर के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति की लड़की से शादी करवाने और एक लाख रूपये की मांग कर रहा है। मांगें पूरी न होने पर अपनी बहन के साथ छत से कूदकर जान देने की धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे समझाने का प्रयास कर रही लेकिन वह छत के ऊपर से ईंट पत्थरों की बारिश कर दे रहा है। मौके पर फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंची लेकिन अभी तक उसे छत से उतार नहीं पायी है। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल मौके पर पहुंचकर उसे उतारने का प्रयास किया तो वह र्इंट पत्थर मारने लगा किसी तरह से कोतवाल और पुलिस अपने आपको बचा पाये है। समाचार लिखे जाने तक वह ऊपर ही था।
Tags
Jaunpur