दुर्घटना में घायल युवक की मौत, मचा कोहराम



मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाल क्षेत्र के ग्राम सुईथा (बरम बाबा) के पास रविवार की शाम दुर्घटना में घायल धर्मेंद्र कुमार पटेल ग्राम साहू पट्टी थाना मडियाहूं (52) की वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार की शाम 7:00 बजे के आस-पास बाइक से धर्मेंद्र कुमार पटेल अपनी पत्नी अमृता (50) व भौजाई गामा देवी (45) को पीछे बैठाकर रिश्तेदारी से होकर घर जा रहे थे कि सुइथा गांव के पास मड़ियाहूं की तरफ से आ रहा ट्रैक्टर धक्का मारते हुए बाइक में फरार हो गया। दोनों महिलाओं को मामूली चोटें आयी थी पर चालक धर्मेंद्र कुमार पटेल गंभीर रुप से घायल हो गया था जिससे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534