सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बिकैपुर गांव में सांड़ भगाने गयी वृद्ध महिला की खेत में गिरने से मौत हो गई। बताते हैं कि उक्त गांव निवासी नधेसरा (70) पत्नी राजाराम रविवार शाम घर से गेहूं के खेत में छुट्टा सांड़ भगाने गयी और देर शाम तक घर नहीं लौटी तो घबराए परिजन खोजते हुए खेत में गये जहां वृद्धा गिरी पड़ी हुई थी। परिजन महिला को घर लाकर एक निजी चिकित्सक को दिखाया तो चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का मानना है कि सांड़ के धक्के से घायल होने के कारण महिला की मौत हुई है।
Tags
Jaunpur