नि:संतान जोड़ों, ह्मदय रोगियों के लिए लगा नि:शुल्क जांच शिविर



पाँच जोड़ों का मुफ्त में होगा आईवीएफ
जौनपुर। श्रीराम मेमोरियल हेल्थ केयर सेंटर मछलीशहर में रविवार को एक भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर नि:संतान जोड़ों एवं ह्मदय रोगियों की जांच और उपचार किया गया। शिविर में महिलाओं में कैंसर की जांच भी किया गया। इस शिविर में पाँच जोड़ों का चयन मुफ्त आईवीएफ के लिए किया गया है जिनका इलाज डा. मधु शारदा द्वारा मुफ्त में किया जाएगा। शिविर में महिलाओं का मुफ्त अल्ट्रासाउंड की जाँच की गई। लगभग 350 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। ईसीजी 150 एवं 200 लोगों का ब्लड, शुगर,
हीमग्लोबिन की जाँच तथा लोगों की लिपिड प्रोफायल सिरम यूरिक एसिड की जांच की गई। शिविर में डा. अशोक पटेल, डा. गुलाब, कार्डियोलाजिस्ट डा. हरेंद्रदेव सिंह ने मरीजों का परीक्षण किया एवं मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। कैम्प के बाद संगोष्ठी में डा. हरेंद्र देव सिंह ने ह्मदय रोगों से बचने के उपाय बताये। बचपन से मोटापे को रोकें। व्यायाम को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। आलू, चावल, चीनी, गुड़, तेल की खपत 1/4 कर दें। नशा बिलकुल न करें, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर को को नियंत्रित रखे। ह्मदय रोगों में बचाव से ह्मदय रोगी होने से बचा जा सकता है। शिविर में ज्ञानेंद्र, राघवेंद्र सिंह तथा कृष्णा हार्ट केयर की निदेशिका सुमन सिंह, कृष्णा नरसिंग कालेज की छात्रायें एवं हार्ट केयर का स्टाफ एवं श्रीराम मेमोरियल की सभी कर्मचारियों ने भाग लिया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534