जंघई से जफराबाद के बीच पड़ने वाले बरसठी स्टेशन पर कोई नहीं है मुलभूत सुविधा
बरसठी, जौनपुर। केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार रेल विभाग को लेकर भले ही बड़े बड़े दावे पिछले पांच वर्षों से कर रही है लेकिन जनपद में जंघई से जफराबाद के बीच पड़ने वाले बरसठी स्टेशन पर यात्रियों के लिए कोई भी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है जबकि पिछले कई वर्षों से लगातार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, रेल प्रशासन, जिला प्रशासन आंदोलन के माध्यम से रेल रोककर सभी का ध्यान मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने की तरफ आकर्षित कराया लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही साबित हुआ। रेलवे स्टेशनों पर मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं अन्ना हजारे के शिष्य जज सिंह अन्ना अपने सहयोगी
और युवा समाजसेवी नेता आशीष यादव के साथ सुबह 7 बजे से ही आमरण अनशन पर बैठे है। सुबह 7 बजे ही बरसठी स्टेशन पर पहुंची जीआरपी जंघई की पुलिस लाठियों के बल पर आमरण अनशन को खत्म कराना चाही लेकिन भारी जन दबाव के कारण जीआरपी पुलिस जंघई की एक ना चली। लोगों की मांग हैं कि जौनपुर से प्रयाग तक डेमू ट्रैन चलायी जाए। बरसठी रेलवे स्टेशन पर क्रासिंग बनवायी जाये। बरसठी स्टेशन से गुजरने वाली दिल्ली, मुंबई आने जाने वाली सुहेलदेव और गोदान एक्सप्रेस स्टापेज कराया जाए। बरसठी रेलवे स्टेशन पर कुर्सी, बेंच, विद्युत व्यवस्था एवं पेयजल के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाया जाय। महिलाओं के लिए शौचालय एवं पेशाब घर बनवाया जाये। बरसठी रेलवे हाल्ट स्टेशन को पुन: स्टेशन का दर्जा प्रदान किया जाये। रेलवे स्टेशन बरसठी पर बुकिंग क्लर्क के एवं अन्य रेल कर्मचारियों की नियुक्ति की जाय। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे।
Tags
Jaunpur