रोसेयो शिविर के दूसरे दिन पढ़ाया गया शिष्टाचार का पाठ
कादिर खान। जौनपुर। डा. अबू मोहम्मद आईटीआई में सात दिवसीय विशेष शिविर के आयोजन के दूसरे दिन मोहम्मद हसन छात्र संसद का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि छात्र संसद का होना हर कालेज परिसर में ही नहीं, बल्कि हर कक्षा में होना चाहिये, ताकि देश की युवाओं के विचार निकलकर आये और देश की जरूरत जो भी हो, वह संसद तक पहुंचे और देश के बने संविधान को सशक्त बनाया जाय। लगातार संशोधन की आवश्यकता न हो, बल्कि सही पालन हो सके जो हम सबका अधिकार है। संविधान का पालन करना आरक्षण का लाभ उनको ही मिले जो इसके हकदार हों, ताकि सभी गरीब अपने लाभ को हासिल करें। एक ऐसा श्रेणी बनाना चाहिये तथा उनके सुझाव सभी बीपीएल को आरक्षण की बहुमूल्य आवश्यकता है। इस सभी छात्र संसदों से देश के युवाओं मे एक लोकतंत्र की पहचान मिल सकती है जो सभी को जानना चाहिये, ताकि इसका लाभ सबको मिले। लोकतंत्र में सभी की भागीदारी होना बहुत आवश्यक होनी चाहिये, ताकि देश की पहचान उचित देखी जा सके। काला धन कुछ नहीं होता। काला धन वह है जिसको हम एकाउण्ट से लेन-देन से नहीं होता। एक दिन आपके सहयोग से ही यही छात्र संसद देश की सेवा के सांसद चुनकर जायं, ताकि अच्छा कार्य कर सकें। राष्ट्रीय सेवायोजना के कार्यक्रम में आकर खुशी भी जाहिर किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष डा. अब्दुल कादिर खान प्राचार्य मोहम्मद हसन पीजी कालेज ने कहा कि छात्र संसद से देश के युवाओं में लोकतंत्र में आने से एक ऊर्जा और शक्ति का विकास होता है। देश को सशक्त और मजबूत बनाया जा सकता है। लोकतंत्र में युवाओं का बहुत योगदान होना चाहिये। साथ ही उन्होंने मुख्य सहित सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. शाहनवाज खान, डा. कमरूद्दीन शेख, डा. केके सिंह, अरशद कमाल, मोहम्मद नासिर खान प्रधानाचार्य मोहम्मद हसन इण्टर कालेज, साजिद आलिम सभासद, डा. अंकिता श्रीवास्तव, डा. आकांक्षा श्रीवास्तव, डा. ज्योत्सना सिंह, डा. निलेश सिंह, डा. जीवन यादव, मोहम्मद अब्बास, डा. विवेक विक्रम सिंह, राष्ट्रीय सेवायोजना के कार्यक्रम अधिकारी डा. अजय विक्रम, डा. राकेश बिन्द, डा. शाहिदा परवीन, डा. प्रेमलता गिरि, डा. अभिषेक, डा. सोनाली, डा. वन्दना अस्थाना, डा. शशिकला, डा. रजिया बानो, श्रीवास्तव, डा. अर्चना सिंह, डा. अर्चना वर्मा, शाहिद आलिम, सुशील सिंह, अनवर अल्वी, मोहम्मद सारिक, मोहम्मद जैश, अहमद अब्बास खान, मोहम्मद आसिफ खान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. अजय विक्रम ने किया।
Tags
Jaunpur
