बदलापुर, जौनपुर। शिक्षा प्रणाली को जनहित, राष्ट्रहित में, आधार रूप में प्रदान करना है तो समाज के हर व्यक्ति को चिंतन करना बहुत जरुरी है। पूर्व की शिक्षा नीति गुरुकुल पद्धति की तुलना आज की सरकारी नीतियों से की जाय तो छात्र, छात्राओं का भविष्य अंधकार मय बन चुका है। उन्हांेने जोर देकर शिक्षा नीति को सुदृढ़ बनाने के लिए शिक्षा नीतियों में परिवर्तन करने की सख्त जरुरत है, तभी प्रतिभाओं का जन्म होगा और उनका भविष्य स्वर्णिम होगा क्योंकि देश को नई गति प्रदान करनी है, तो चिंतन जरुरी है। यह बातें उन्होंने तहसील क्षेत्र के शारदा देवी कन्या महाविद्यालय कड़ेरेपुर में सोमवार को आयोजित पुण्यतिथि व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मेें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि समाज में गिरते जनप्रतिनिधयों का विश्वास, यदि कायम रखना हैं तो अपने आचार, विचार में परिवर्तन लाना होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा किया। समाज, परिवार, राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए बच्चों तथा मौके पर उपस्थित अभिभावक, शिक्षक से नशामुक्ति भारत बनाने के लिए मोदी के संकल्पों के प्रति अपील किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती प्रतिमा माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शारदा देवी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। तत्पश्चात बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुति कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। उसके बाद विद्यालय परिवार व क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। विदुषी सिंह द्वारा समाज के प्रति लोगों को अपने जरिए में बदलापुर का सम्बोधन भाषण प्रस्तुत किया गया। प्रिया यादव द्वारा प्राथमिक शिक्षा में गुरुजनों की भूमिका पर प्रश्नचिन्ह लग गया और उसके सुधार के लिए सुझाव दिया गया जिसकी सराहना पूर्व सांसद ने अपने सम्बोधन में किया। प्रबंधक संजय सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम्, स्मृति चिन्ह, अभिनन्दन पत्र भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर हीरा साहब सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विनोद सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम अध्यक्षता उदयराज सिंह एवं संचालन शिक्षक विजय शंकर तिवारी ने किया। आभार ज्ञापन विद्यालय प्रबंधक संजय सिंह गुड्डू ने किया। इस अवसर पर शिव शंकर सिंह, ओम सुधीर सिंह सुड्डू, मृगेंद्र सिंह शिव बाबा, प्राचार्य अविनीश मिश्र, क्षेत्रीय सभी प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सभी विद्यालयों के प्रबन्धक, प्राचार्य व स्टाप मौजूद रहे।
Tags
Jaunpur
