गायक रविंद्र सिंह ज्योति। जौनपुर। भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन मॉरीशस की चेयरमैन डा. सरिता बुधु भारत दौरे पर आयी है। डा. बुधु सोमवार को डाक बंगले पर पत्रकारों से बातचीत किया। उन्होंने बताया कि भोजपुरी भाषा के विस्तार के लिए मैंने कई देशो में जाकर वहां के हुक्मरानों से बातचीत किया जिसका परिणाम हैं कि यूनो ने इस भाषा को संरक्षित करने का प्लान बनाया है।
उन्होंने कहा कि मेरे पूर्वज गाजीपुर से दो वर्ष पूर्व मॉरीशस गये हुए थे इसलिए मुझे पूर्वांचल की धरती से लगाव है। मैं पिछले 20 वर्षों से भारत आती हूं। बीएचयू और काशी विद्यापीठ से पढ़ाई किया है। डा. सरिता ने कहा कि पिछले चार वर्षों से वाराणसी की सूरत बदल गया है। वहां पर पुरानी संस्कृति को सहेजते हुए तेजी से विकास हो रहा है। सड़के चौड़ी और सुंदर बन गयी। साफ-सफाई के मामले में आगे हुआ है। वाराणसी से जुड़े पूर्वांचल के जनपदों को जाने वाली सड़कें बनायी गयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत की सभ्यता संस्कृति को दुनियां के कोने कोने तक पहुंचाने का काम किया है। इस मौके पर गायक रविन्द सिंह ज्योति मौजूद रहे।
Tags
Jaunpur
