स्कार्पियो ने मारी टक्कर, दो महिला घायल, जिला अस्पताल रेफर



मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में हुई अलग-अलग दुर्घटना में दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उनका इलाज चल रहा है।
खाखोपुर गांव निवासी जोहरा 70 वर्ष पत्नी अब्दुल रज्जाक व खैलकुन (35) पत्नी जब्बार अहमदाबाद से ट्रेन से अपने गांव आ रही थी। इलाहाबाद में ट्रेन से उतरने के बाद सोमवार भोर में रोडवेज बस से वह खाखोपुर बाजार पहुंची। अभी वह बस से उतरी ही थी कि एक स्कोर्पियो उन्हें टक्कर मारते हुए फरार हो गई। परिजन उन्हें एम्बुलेंस की सहायता से मछलीशहर सीएचसी लेकर आये जहां जोहरा की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी तरह एक अन्य दुर्घटना में कुंवरपुर गाँव निवासी बालकृष्ण सड़क पार कर रहे थे। तभी सरायबिका गांव निवासी विनीत कुमार (19) बाइक से उनसे भीड़ गया। दोनों घायल होकर सड़क पर ही गिर पड़े। अगल-बगल के लोगों ने एम्बुलेंस से सीएचसी लाया जहां से बालकृष्ण को गंभीर चोट देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि विनीत का इलाज अस्पताल में चल रहा है।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534