खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के टिकरी कलां गांव में अजय मिश्रा के पशुशाला में आग लग गई। पशुशाला में से धुआं आते देख जब तक परिवार के लोग जाते पशुशाला का मड़हा समेत तीन गाय झुलस गयी जिनकी थोड़ी देर बाद मौत हो गयी। पशुशाला में आग मच्छरों को भगाने वाले धुँआरे से लगी बताई जा रही है।