गरीबों में वितरित किया गया कम्बल
मड़ियाहूं, जौनपुर। भाजपा की सरकार गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को समर्पित है। भाजपा की सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है तथा सबका साथ सबका बिकास की भावना से काम करती है। आज शासन द्वारा जगह-जगह सरकारी स्तर पर कंबल वितरित करवा कर ठंड में जरूरतमंदों को राहत दे रही है। यह बातें भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने बेलवा बाजार में सरकारी कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। ब्राहृदेव उपाध्याय, जंगी सिंह इंटर कालेज के मैनेजर देवनारायण पांडेय ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बेलवा पं. राजकृष्ण शर्मा बब्बू ने किया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं संजीव मिश्र, पारसनाथ यादव, प्रेम बाला, प्रवीण पाण्डेय, धीरेंद्र सिंह, मनोज पाठक, संजीव गुप्ता, प्रवीण चौहान, अरुण सरोज, राकेश शुक्ला, जावेद, रोहित जायसवाल, विनोद यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 250 जरुरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया गया। अंत में मोतीलाल यादव एसडीएम मडि़याहूं ने सभी के प्रति धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
Tags
Jaunpur