मुम्बई पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार



सुइथाकलां, जौनपुर। मुम्बई पुलिस ने सरपतहां थाना के सहयोग से बुधवार को थाना क्षेत्र के सवायन (चौहान का पूरा) गांव में छापेमारी कर एक युवक को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
बताते हैं कि उक्त गांव निवासी मंगल चौहान पुत्र मुन्ना रोजी रोटी के सिलसिले में मुम्बई रहता था। कुछ दिन पहले वहां से लगभग 10 लाख की चोरी करके वह घर भाग आया। प्रकरण में मुकदमा दर्ज होने के बाद मुम्बई पुलिस टीम उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सवायन गांव पहुंची और छापामारी करके युवक को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में स्थानीय थाने पर आवश्यक करने के उपरांत पुलिस टीम उसे हिरासत में लेकर मुंबई चली गई। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही है।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534